- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी...
CG-DPR
मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: कलेक्टर ने सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण
jantaserishta.com
6 Nov 2022 11:22 AM IST

x
फाइल फोटो
मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार सड़क संधारण के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराने कलेक्टर पीएस ध्रुव शुक्रवार को सड़क निरीक्षण पर पहुंचे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्वक जल्द कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री ध्रुव ने इस दौरान जिले की विभिन्न सड़कों के मरम्मत और नवीनीकरण कार्य का सघन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सरभोका बस्ती से डोंगरी टोला मार्ग लम्बाई 2.46 किमी लागत 314.40 लाख डामरीकर्ण कार्य प्रगति पर, घुटरा से भूसरा पहुंच मार्ग लम्बाई 4.30 कि मी लागत 609.94 लाख, डब्लूबीएम कार्य पूर्ण, मनेन्द्रगढ़ लेदरी परडोल मार्ग लम्बाई 2.14 कि मी लागत 258.15 लाख ब्लूबीएम कार्य पूर्ण, लेदरी हसदो पुल से गुरचहशा मार्ग लम्बाई 3.20 कि मी लागत 334.57 लाख मिटटी कार्य पूर्ण, घुटरा से गरुडोल लम्बाई 6.75 कि मी लागत 974.78 लाख, सड़कों का अवलोकन किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





