CG-DPR

एडिशनल कमिश्नर महावीर राम ने विकासखंड भरतपुर के शासकीय कार्यालयों के किया निरीक्षण

jantaserishta.com
18 Feb 2023 8:47 AM IST
एडिशनल कमिश्नर महावीर राम ने विकासखंड भरतपुर के शासकीय कार्यालयों के किया निरीक्षण
x
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: सरगुजा संभाग एडिशनल कमिश्नर श्री महावीर राम आज मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के विकासखंड भरतपुर पहुंचे। उन्होंने यहां अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसील कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय, बीआरसी कार्यालय एवं कृषि विभाग सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों के निरीक्षण किया। इस दौरान श्री महावीर ने कार्यालयों में संधारित पंजियों का गहन अवलोकन किया और पंजियों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उनके द्वारा दस्तावेजों के निरीक्षण के दौरान कमियां पाई गयी, जिसे शीघ्र निराकरण कर दस्तावेजों के बेहतर संधारण हेतु अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्यालयों के बेहतर रख-रखाव, परिसर की स्वच्छता आदि पर भी निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम भरतपुर श्री मूलचंद चोपड़ा, सीईओ जनपद पंचायत श्री अनिल अग्निहोत्री एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story