- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- महासमुंद: अब तक 57...
CG-DPR
महासमुंद: अब तक 57 हज़ार से अधिक किसानों से 2 लाख 29 हजार 327 मेट्रिक टन धान की ख़रीदी
jantaserishta.com
29 Nov 2022 6:33 PM IST

x
महासमुंद: जिलें में किसानो से धान उपार्जन किये जाने का कार्य द्रुत गति से चल रहा है । किसान से धान का ख़रीदी सुगमता पूर्वक उपार्जन केंद्रो में कर रहे है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में आज तक 57 हज़ार किसानों से आज तक 2 लाख 29 हजार 327 मेट्रिक टन का धान उपार्जन किया जा चुका है। जिसमें से एक लाख 62 हजार 734 मेट्रिक टन धान का उठाव भी हो चुका है। जिला खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने बताया कि अब तक 2 लाख 20 हजार 67 मेट्रिक टन डिलीवरी ऑर्डर (डीओ) जारी किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि महासमुंद जिला पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में पहले स्थान पर है। अब तक जिले में धान खरीदी लक्ष्य के विरूद्ध लगभग 27 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। सभी उपार्जन केंद्रों का भौतिक सत्यापन ऑनलाइन एप्प के माध्यम से किया जा रहा है। प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को धान उपार्जन केंद्र का भौतिक सत्यापन शासन के दिशा-निर्देश के अनुरूप किया जा रहा है। सीमावर्ती इलाकों में अवैध धान परिवहन और संग्रहण पर सख्ती से रोक लगी है। संबंधित तहसीलदार व अनुविभागीय अधिकारी औचक निरीक्षण कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





