CG-DPR

महासमुन्द: उत्कृष्ट कार्य के लिए जनसम्पर्क के वाहन चालक तुलाराम पुरस्कृत

jantaserishta.com
15 Aug 2022 1:03 PM IST
महासमुन्द: उत्कृष्ट कार्य के लिए जनसम्पर्क के वाहन चालक तुलाराम पुरस्कृत
x

महासमुन्द: आज 15 अगस्त को आजादी के 75 वर्ष पूरा होने और 76 वां स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में जिला जनसम्पर्क कार्यालय में कार्यरत वाहन चालक श्री तुलाराम गायकवाड़ को उनके उत्कृष्ट कार्य सम्पादित करने पर संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विनोद चंद्राकर ने आज मंच से पुरस्कृत किया। इस दौरान कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराज पटेल, सीईओ श्री एस. आलोक, वन मंडलाधिकारी श्री पंकज राजपूत सहित अपर कलेक्टर श्री ओ.पी. कोसरिया, अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. नेहा कपूर, जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशिरत्न पाराशर, श्री हेमनाथ सिदार, अधिकारी-कर्मचारी सहित मीडियाकर्मी भी उपस्थित थे। श्री गायकवाड़ को जनसम्पर्क संचालनालय के अधिकारियों द्वारा भी बधाई दी गई।

श्री तुलाराम गायकवाड़ 2 जुलाई 2011 से जनसम्पर्क विभाग में अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। वे लगभग 11 साल से धूप, बारिश की परवाह किए बिना राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के समाचार फोटो कव्हरेज के लिए कार्यालय के अधिकारी और फोटोग्राफर एवं पत्रकारों को कार्यक्रम स्थल तक सकुशल और सुरक्षित लाने ले जाने का काम को बखूबी निभा रहे है। वे अपनी पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कार्यों का दायित्व निभाते आ रहे हैं। उनके इस 11 साल की सेवा को देखते हुए आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संसदीय सचिव श्री विनोद चंद्राकर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story