CG-DPR

नन्हें गोपाल को मिला जन्म प्रमाण पत्र, अब हो सकेगा स्कूल में दाखिला

jantaserishta.com
13 Oct 2022 9:31 AM IST
नन्हें गोपाल को मिला जन्म प्रमाण पत्र, अब हो सकेगा स्कूल में दाखिला
x
अम्बिकापुर: कलेक्टर कुन्दन कुमार के त्वरित पहल से नन्हें गोपाल को जन्म प्रमाण मिल गया अब उसका दाखिल स्कूल में हो जाएगा जिससे वह शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।
दरअसल मंगलवार को कलेक्टोरेट में आयोजित जनचौपाल में अम्बिकापुर के माता राजमोहनी वार्ड निवासी श्रीमती मानकुंवर पति श्री धरमपाल ने अपने 6 वर्षीय पुत्र के जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की गुहार कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार से लगाई। उन्होंने बताया कि वह एक अत्यंत गरीब व परित्यक्ता महिला है। उसके पुत्र का जन्म 2016 में हुआ है, आंगन बाड़ी केंद्र से बाल सुरक्षा कार्ड बना है लेकिन जन्म प्रमाणपत्र नहीं होने के कारण स्कूल में प्रवेश नहीं हो रहा है। तहसीलों का कई चक्कर लगाने के बाद भी प्रमाण पत्र नहीं बना।
कलेक्टर ने तत्काल नगर निगम अंतर्गत कार्यरत मितान को बुलवाकर लोक सेवा केंद्र में माध्यम से गोपाल का जन्म प्रमाण पत्र तत्काल बनाकर देने के निर्देश दिए। मितान द्वारा ऑनलाइन फॉर्म भरकर गोपाल का जन्म प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया। अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र पाकर श्रीमती मानकुंवर ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त की ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story