- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- नेशनल लोक अदालत हेतु...

धमतरी: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश अनुसार देश के सभी न्यायालय, राजस्व न्यायालय, ट्रिब्यूनल्स, कामर्शियल कोर्ट, वक्फ बोर्ड में साल का तीसरा हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 अगस्त को किया जा रहा है। हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत वर्चुअली एवं फिजीकली दोनों ही माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। याने कि यदि कोई पक्षकार अपने प्रकरण में व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो पा रहा है, तो वह जिला न्यायालय की वेबसाईट https://districts.ecourts.gov.in/dhamtari में जाकर, जिस खंडपीठ में प्रकरण है, उस खंडपीठ में क्लिक कर संबंधित खंडपीठ से ऑनलाइन जुड़ सकता है और वहां के पीठासीन अधिकारी उनसे बातचीत करने के बाद संतुष्ट होने पर उक्त प्रकरण को राजीनामा के आधार पर निराकृत कर सकते हैं। बताया गया है कि इसके लिए उन्हें लोक अदालत की तिथि के पहले ही अपना आवेदन न्यायालय में अधिवक्ता के जरिए अथवा स्वयं प्रस्तुत करना होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





