CG-DPR

कृषि कार्य से संबंद्ध किसानों की तरह दुधारू पशु पालक किसानों का भी केसीसी कार्ड बनाने 23 सितंबर से लगेंगे शिविर

jantaserishta.com
21 Sept 2022 12:28 PM IST
कृषि कार्य से संबंद्ध किसानों की तरह दुधारू पशु पालक किसानों का भी केसीसी कार्ड बनाने 23 सितंबर से लगेंगे शिविर
x
गौरेला पेंड्रा मरवाही: कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में राज्य शासन के निर्देशानुसार कृषि कार्य से संबंद्ध किसानों की तरह दुधारू पशु पालक एवं डेयरी कार्य में लगे किसानों का भी केसीसी कार्ड बनाने 23 सितंबर से जिले में 18 स्थानों में शिविर लगेंगे। उप संचालक पशु चिकित्सक सेवाएं ने बताया कि किसानों की सुविधा और उन्हे केसीसी योजना का लाभ दिलाने के लिए विकासखंड गौरेला के धनौली में 23 सितंबर को, तरईगांव में 14 अक्टूबर को, लालपुर में 4 नवंबर को, सधवानी में 25 नवंबर को, गोरखपुर में 16 दिसंबर को एवं आमगांव में 6 जनवरी को शिविर लगेगा। पेंड्रा विकासखंड के सेवरा में 29 सितंबर को, पतगवां में 21 अक्टूबर को, सकोला में 11 नवंबर को, लाटा में 2 दिसंबर को, जिल्दा 23 दिसंबर को एवं दमदम में 20 जनवरी को शिविर लगेंगे। इसी मरवाही विकासखंड के बरौर में 7 अक्टूबर को, चिचगोहना में 28 अक्टूबर को, मगुरदा में 18 नवंबर को, मझगवां में 9 दिसंबर को, मरवाही में 30 दिसंबर को और कटरा में 27 जनवरी को केसीसी शिविर लगाया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story