- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- निलावरम में स्थापित की...

x
सुकमा: रबी फसल लेने में अब निलावरम ग्राम के कृषकों को सुविधा होगी। प्रशासन द्वारा निलावरम से गुजरती मलगेर नदी पर लिफ्ट सिंचाई परियोजना स्थापित की जाएगी। कलेक्टर श्री हरिस एस. ने आज स्थल का मुआयना कर परियोजना से लाभान्वित होने वाले कृषकों से चर्चा कर उन्हें परियोजना के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री डीएन कश्यप, सहित कृषि विभाग एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी गण भी साथ मौजूद रहे। उन्होंने पंप स्थापना और जल संग्रहण टांका बनाए जाने वाले स्थल का अवलोकन कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





