CG-DPR

रौतिया समाज के प्रमुखों ने की राज्यपाल से भेंट

jantaserishta.com
3 Jan 2023 8:21 AM IST
रौतिया समाज के प्रमुखों ने की राज्यपाल से भेंट
x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में रौतिया समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। सदस्यों ने राज्यपाल को रौतिया समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल कराने हेतु किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार के साथ हुए विभिन्न पत्राचारों के फलस्वरूप राज्य सरकार से रौतिया जाति के संबंध में हुए अध्ययन की जानकारी मंगाई गई है। रौतिया समाज के लोगों ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर आग्रह किया कि वे इस संबंध में अद्यतन जानकारी केन्द्र शासन को भेजे जाने हेतु आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान को निर्देशित करें। राज्यपाल ने प्रतिनिधियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story