- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- अरपा आरोग्यम योग...
CG-DPR
अरपा आरोग्यम योग महोत्सव में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
jantaserishta.com
7 Feb 2023 8:32 AM IST

x
गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिला प्रशासन द्वारा जीपीएम जिले के गठन की तीसरी वर्षगाठ पर 10 फरवरी को अरपा महोत्सव का मुख्य अयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के उपलक्ष्य में एक फरवरी से विभिन्न गतिविधियों का अयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्रातः 6 से 8 बजे तक स्वस्थ एवं समग्र जीवन शैली के लिए अरपा आरोग्यम योग महोत्सव का आजोजन किया गया। गुरुकुल खेल मैदान गौरेला में आयोजित योग महोत्सव में अपर कलेक्टर श्री बी सी एक्का, संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री हितेश्वरी बाघे सहित विभिन्न विभागों के अधिकार, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवम बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में योग मास्टर निधि अग्रवाल एवम मोहित आर्य ने लोगों को विभिन्न योग आसनो, प्राणायाम, ध्यान के साथ ही स्वस्थ्य जीवन शैली के लिए परामर्श दिया। यह योग महोत्सव 8 फरवरी तक प्रातः 6 से 8 बजे और शाम 4 से 6 बजे तक चलेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





