CG-DPR
आधे घंटे के अन्दर जाति प्रमाण-पत्र पाकर फरसाबहार का ललित कुमार पात्रे हुआ खुश
jantaserishta.com
18 March 2023 8:32 AM IST

x
जशपुरनगर: जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम तुबा के छात्र ललित कुमार पात्रे को आधे घंटे के अंदर जाति प्रमाण-पत्र बनवाकर दिया।
विद्यार्थी ललित कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन और कलेक्टर को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज उनका समय पर स्थाई जाति प्रमाण-पत्र बन गया है। आज वे यू.पी.एस.सी. के अंतर्गत् कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में निकलने वाले पद के लिए आवेदन कर सकेगें। उन्होंने बताया कि 17 मार्च 2023 को शाम 6.00 बजे तक आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
ललित ने लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से स्थाई जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए आवदेन किया था और आज 17 मार्च 2023 को कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल से मिल कर स्थाई जाति प्रमाण-पत्र शीघ्र बनाने का आग्रह किया था। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान में लेकर आधे घंटे के अंतराल में स्थाई जाति प्रमाण-पत्र बनवाकर मुझे दे दिया गया है। ललित ने बताया कि वे एनईएस कॉलेज से रसायन विज्ञान में एमएससी की पढ़ाई पूरे किए हैं और नौकरी के लिए आवेदन कर रहें हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





