- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कुलदीप तिर्की और...
CG-DPR
कुलदीप तिर्की और संगीता तिर्की निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना से मिली राशि का उपयोग रोजगार के लिए करेंगे
jantaserishta.com
14 Sept 2022 10:08 AM IST

x
जशपुरनगर: जिले में समाज कल्याण विभाग की निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत दिव्यांग दंपतियों को लाभान्वित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री आईण्एलण्ठाकुर ने कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम बासनताला के श्री कुलदीप तिर्की और उनकी पत्नी श्रीमती संगीता तिर्की को योजना के तहत 1 लाख रूपए की राशि का चेक सौंपा गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग उप संचालक श्रीमती सुचिता लकड़ा उपस्थित थी।
दिव्यांग दम्पति ने मुख्यमंत्रीए कलेक्टर और जिला प्रशसान को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रशासन ने उन्हें आर्थिक सहायता करके रोजगार स्थापित करने में बहुत मदद की है। उन्होंने बताया कि वे इलेक्ट्रॉनिक काम जानते हैं और इस राशि का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक दुकान खोलने के लिए करेंगे और अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन यापन करने की बात कही। दिव्यांगजनों के लिए समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना को लाभदायक बताया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





