- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जीवनोपयोगी वृक्ष बरगद,...
जीवनोपयोगी वृक्ष बरगद, पीपल,नीम और आम से सजेंगे कृष्णकुंज

सूरजपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में कृष्ण कुंज विकसित किए जाएंगे। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन 19 अगस्त को बरगद, पीपल, नीम, आम, गुलर, बेल, आवंला, सीताफल, इमली, गंगा इमली, जामुन और कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के जीवनोपयोगी वृक्षों का रोपण किया गया। कृष्ण कुंज योजना का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रेम नगर विधायक श्री खेलसाय सिंह ने कृष्ण कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूजा अर्चना कर, मटकी फोड़ कर कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री खेलसाय सिंह ,कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, डीएफओ श्री संजय यादव, पार्षद श्री विरेंद्र बंसल, प्रतिनिधि गण एवं गणमान्य नागरिकों ने कृष्ण कुंज में विभिन्न प्रकार के पौधा रोपित किया। मुख्य अतिथि श्री खेलसाय ने कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी एवं इस भव्य कार्यक्रम की सराहना करते हुए करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा अनुसार कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया जा रहा है जो पर्यावरण संरक्षण के साथ विभिन्न प्रकार के पौधों की उपयोगिता एवं संस्कृतिक महत्व के पहचान के लिए कृष्ण कुंज वाटिका हमारे लिए लाभदायक होगा। उन्होंने विभिन्न प्रकार के रोपित पौधों को संरक्षण करने कहा। कृष्ण कुंज के विकास होने पर आसानी से घूम फिर सकेंगे। उन्होंने कृष्ण कुंज वाटिका में लाइट की व्यवस्था किए जाने के लिए आश्वस्त किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





