CG-DPR

कृष्ण जन्माष्टमी पर जिले के नगरीय निकाय में विकसित होंगे कृष्ण कुंज

jantaserishta.com
18 Aug 2022 5:27 PM IST
कृष्ण जन्माष्टमी पर जिले के नगरीय निकाय में विकसित होंगे कृष्ण कुंज
x

बेमेतरा: कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने नगरीय निकाय के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को 19 अगस्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जिले के नगरीय निकाय में कृष्ण कुंज के अन्तर्गत वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रत्येक नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज विकसित करने के निर्देश दिए गए थे। कृष्ण कुंज में कदम, बरगद, पीपल और नीम के पौधे का रोपण किया जायेगा। बेमेतरा शहर के मोहभट्ठा वार्ड में कृष्ण कुंज के तहत पौधारोपण किया जायेगा।

गौरतलब है कि शहरी क्षेत्रों में कृष्ण कुंज नाम से वन विभाग द्वारा गार्डन विकसित किया जाना है। जिसका शुभारंभ कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर की जाएगी। इसके लिए जिले सभी नगरीय निकायों में भूमि का चिह्नांकन कर लिया गया है। कृष्ण कुंज में वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रजाति के छायादार पौधों का रोपण किया जाएगा। इससे पौधे के संरक्षण और विकास के साथ ही नगर वासियों को स्वच्छ वातावरण में घूमने-फिरने और आराम करेने की सुविधा मिलेगी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story