- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जिले में उत्साह और...
जिले में उत्साह और उमंग के साथ कृष्ण कुंज का हुआ शुभारंभ

कोरिया: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिले के सभी 07 नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के गेज रोपणी में पूजा-अर्चना कर फीता काटकर कृष्ण कुंज का लोकार्पण किया। उन्होंने आठवीं कक्षा के विद्यार्थी संगीत के साथ कृष्ण कुंज में आम का पौधा लगाया। इस अवसर पर वनमण्डल अधिकारी बैकुंठपुर श्री ऐमूतेम्सु आओ, जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों, मीडिया के प्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों ने भी रक्तचन्दन, दहिमन, पीपल, कदम्ब, नीम, आम, गंगा बेर, आंवला, सहित अन्य पौधे लगाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





