- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- प्रकृति को ईश्वर से...
प्रकृति को ईश्वर से जोड़ते हुए कृष्ण कुंज का किया गया गया निर्माण: महापौर

राजनांदगांव: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा की अनुरूप कौरिन भांठा में उत्साह एवं उल्लास के माहौल में कृष्ण कुंज का जनप्रतिनिधियों ने लोकार्पण किया। छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने कृष्ण कुंज में पौधरोपण किया। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि आज 2 एकड़ भूमि पर कृष्णकुंज का लोकार्पण किया गया है। यहां विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया है। जब यह पौधे बड़ हो जायेंगे, तो यह ऑक्सीजोन के रूप में तब्दील हो जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राम वनगमन पथ के लिए बहुत कार्य कर रहे हैं और प्रकृति को ईश्वर से जोड़ते हुए कृष्णकुंज का निर्माण किया गया है। इसके माध्यम से हरियाली को बनाए रखा जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन इसका शुभांरभ किया गया है। जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को बधाई एवं धन्यवाद दिया है। इस पहल से जनता को लाभ पहुंचेगा और जनता प्रकृति से जुड़ेगी। पर्यावरण में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या में कमी आएगी। जिले के सभी 8 नगरीय निकायों में आज कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





