- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कोरिया: जिला पंचायत की...
कोरिया: जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 17 अगस्त को

कोरिया: जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने बताया कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 17 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है। उन्होंने सांसद कोरबा लोकसभा श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र बैकुण्ठपुर श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण व विधायक भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र श्री गुलाब कमरो, विधायक मनेन्द्रगढ़ विधानसभा डॉ.विनय जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रेणुका सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री वेंदाती तिवारी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती फूलमती सिंह, श्री रविशंकर सिंह, श्री दृगपाल सिंह, श्रीमती उषा सिंह, श्रीमती ज्योत्सना राजवाड़े, श्रीमती सुनीता कुर्रे, श्रीमती चुन्नी पैंकरा और सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रगति एवं क्रियान्वयन, जिला पंचायत के आय-व्यय, 15 वां वित्त जिला निधि व अध्यक्ष के अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





