- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कोण्डागांव: स्वतंत्रता...

कोण्डागांव: स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 15 अगस्त को सुबह 9 बजे आयोजित किया जायेगा। आज स्थानीय विकास नगर स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह का अंतिम रिहर्सल किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। वहीं राष्ट्रगान का गायन किया गया। रिहर्सल के दौरान परेड का निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के साथ किया। ज्ञात हो कि 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम में इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन होगा। वहीं एकता और अखंडता का संदेश देने रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े जायेंगे। इसके साथ ही शांति के प्रतीक श्वेत कपोत आसमान में छोड़े जायेंगे। मुख्य समारोह के अंतिम रिहर्सल के दौरान कुल 9 प्लाटून द्वारा मार्चपास्ट कर सलामी दी गयी। इसके पश्चात प्लाटून कमांडरो से परिचय प्राप्त किया। मुख्य समारोह में शहीद जवानों के परिवारों का सम्मान किया जायेगा। वहीं उत्कृष्ट दायित्व निर्वाहन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। मुख्य समारोह के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम हेतु सीईओ जिला पंचायत श्री प्रेम प्रकाश शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, एसडीएम श्री चित्रकांत ठाकुर सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





