CG-DPR

कोण्डागांव: राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष ने शबरी एम्पोरियम एवं सी-मार्ट का किया अवलोकन

jantaserishta.com
22 Aug 2022 8:47 AM IST
कोण्डागांव: राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष ने शबरी एम्पोरियम एवं सी-मार्ट का किया अवलोकन
x

कोण्डागांव: छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह ने सपरिवार आज कोण्डागांव के शबरी एम्पोरियम एवं सी-मार्ट का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होने बेलमेटल, लौह शिल्प, टेराकोटा, काष्ठ शिल्प, बांस शिल्प आदि कलाकृतियों को तन्मयता के साथ देखा और इन जीवंत कलाकृतियों को सराहा। यहां पर उन्होने टेराकोटा एवं बांस शिल्प की विभिन्न कलाकृतियां क्रय की। इस मौके पर राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह ने सी-मार्ट पहुंचकर कोण्डागांव की महिला समूहों द्वारा निर्मित कोकोनट कुकीज, अचार, तिखुर शेक, पापड़ आदि उत्पादों का जायजा लिया और स्वयं के उपयोग हेतु कोकोनट आयल, पापड़, दाल खरीद कर नकद भुगतान किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि सी-मार्ट में महिला समूहों द्वारा उड़ान कम्पनी में निर्मित विभिन्न उत्पादों के साथ ही बस्तर एवं दंतेवाड़ा के महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय जैविक उत्पाद चावल, दाल, रागी आदि सहित हर्बल उत्पाद विक्रय हेतु सी-मार्ट में उपलब्ध है। इस मौके पर एसडीएम श्री चित्रकांत ठाकुर तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story