- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स...
CG-DPR
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022: खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पदक विजेता मलखंब खिलाड़ियों का स्वागत
jantaserishta.com
14 Feb 2023 8:10 AM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ के खलखंब खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश के उज्जैन में आयोजित 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022' में 6 पदक प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है। राज्य के मलखंब खिलाड़ियों ने 01 स्वर्ण, 01 रजत और 04 कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज इन सभी पदक विजेता मलखंब खिलाड़ियों का स्वागत न्यू सर्किट हाउस में किया गया।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आज न्यू सर्किट हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान इन खिलाड़ियों का स्वागत खेल विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले, सचिव श्री नीलम नामदेव एक्का और संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने इन खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मलखंब प्रशिक्षक श्री मनोज सिंह के साथ पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राकेश कुमार वरदा, मानू ध्रुव, मोनू नेताम, श्यामला, संतोष सोरी रविन्द्र तथा बालिका वर्ग में सरिता पोयाम, दुर्गेश्वरी कुमेटी, संताय पोटाई, जयंती, हिमांशी और शिक्षा दिनकर उपस्थित थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





