- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- खरीफ विपणन वर्ष...
CG-DPR
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23: समस्याओं के निराकरण हेतु हेल्प डेस्क नंबर जारी
jantaserishta.com
4 Oct 2022 11:09 AM IST

x
नारायणपुर: खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत कृषकों से धान खरीदी का कार्य किया जाना है। जिला नारायणपुर अंतर्गत शासन के दिशानिर्देशों के अनुरूप कृषक पंजीयन एवं धान खरीदी के संबंध में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर कार्यालय में हेल्प डेस्क दूरभाष क्रमांक 07781-252466 की स्थापना की गई है। धान खरीदी हेल्प डेस्क के सुचारू संचालन हेतु श्री प्रदीप कुमार वैद्य संयुक्त कलेक्टर (धान खरीदी हेल्प डेस्क हेतु नोडल अधिकारी) और श्रीमती संगीता, ठाकुर डाटा एन्ट्री ऑपरेटर खाद्य शाखा को कार्यालयीन समयावधि में हेल्प डेस्क में उपस्थित रहकर प्राप्त शिकायतों, समस्याओं एवं सुझाव की रजिस्टर में एन्ट्री एवं संबंधितों को यथासंभव निराकरण से अवगत कराने का दायित्व सौंपा गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





