CG-DPR

खैरागढ़ विधायक, कलेक्टर और एस.पी. के साथ नागरिकों ने किया योग

jantaserishta.com
22 Jun 2023 2:36 AM GMT
खैरागढ़ विधायक, कलेक्टर और एस.पी. के साथ नागरिकों ने किया योग
x
खैरागढ़: जिला में नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में योगाभ्यास प्रातः 7-8 बजे तक हुआ। जिले में विभिन्न स्थानों पर योगभ्यास का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने योग शपथ दिलाया और कहा कि छ.ग. शासन की 'हर घर आंगन योग' के संदेश को घर-घर तक लेकर जाना है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने खासकर युवाओं को सन्देश देते हुए कहा कि "नियमित योग, खेल या व्यायाम का अभ्यास करके स्वस्थ, ऊर्जावान और फिट रहें।" यह भी बताया गया कि नियमित योग करने से आप फिट रहते है। आपको नई ऊर्जा का एहसास होता है। योग से कई बीमारियों को दूर किया जाता सकता है। योग करने से आप मानसिक और शारीरिक रुप से भी फिट रहते हैं, इससे आपका पाचन तंत्र अच्छा काम करता है।
*योगाभ्यास सत्र के दौरान प्रशिक्षकों ने कराया सरल योग अभ्यास*
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में प्रशिक्षकों मानस साहू, रघुनाथ सिन्हा, इंदिरा चंद्रवंशी ने अभ्यास कराया। जानकारी देते हुए बताया गया कि योगाभ्यास से शरीर की मांसपेशियों में ललीचापन आता है, जिससे आप सेहतमंद रहते हैं। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर वन वर्ल्ड वन हेल्थ रखी गई है। योगाभ्यास करने वाले सभी लोगों के लिए विभिन्न विभागों की ओर से पेयजल, काढ़ा और फलाहार की व्यवस्था की गई थी।
Next Story