- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- केसरा गौठान बन गया सौ...
केसरा गौठान बन गया सौ से ज्यादा लावारिश पशुओं का आश्रय स्थल

रायपुर: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना साकार होने लगी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य में संचालित सुराजी गांव योजना के नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम से गांव और ग्रामीणों के जीवन में सुखद बदलाव दिखाई देने लगा है। गरवा कार्यक्रम के अंतर्गत गांवों में स्थापित गौठान पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ ग्रामीणों के रोजगार एवं आजीविका के केन्द्र बनते जा रहे हैं। राज्य के सर्वश्रेष्ठ गौठानों में शुमार दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम केसरा गौठान गांव की किसान पशुपालकों के पशुधन के साथ-साथ लावारिश पशुओं का भी आश्रय स्थल बन गई है। इस गौठान में सौ से अधिक लावारिश पशु हैं, जिनके देखभाल एवं चारे-पानी का प्रबंध गौठान समिति ने किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





