- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- दर्शनार्थियों को...
CG-DPR
दर्शनार्थियों को दृष्टिगत रखते हुए भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित
jantaserishta.com
30 Sept 2022 11:17 AM IST

x
राजनांदगांव: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री डोमन सिंह ने क्वांर नवरात्रि पर्व के दौरान शहर में दर्शनार्थियों के भारी संख्या में आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए 4 अक्टूबर 2022 तक भारी वाहनों को शहर प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर ने बालोद जिले से आने वाले भारी वाहनों को मोहारा बाईपास से तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से आने वाले भारी वाहनों को गठुला से एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 53 से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर एवं सीआईटी कॉलेज बायपास से डायवर्सन कर भारी वाहनों को शहर प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





