CG-DPR

प्रिकॉसन डोज के टीकाकरण में कांकेर जिला राज्य में प्रथम

jantaserishta.com
7 Sept 2022 9:44 AM IST
प्रिकॉसन डोज के टीकाकरण में कांकेर जिला राज्य में प्रथम
x
उत्तर बस्तर कांकेर: कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में जिले में कोविड-19 टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रिकॉसन डोज के टीकाकरण में कांकेर जिला छत्तीसगढ़ राज्य में पहले स्थान पर है। जिले में 04 लाख 60 हजार 293 लोगों को प्रिकॉसन डोज का टीका लगाया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 84 प्रतिशत है।
कोरोना से बचाव के लिए जिले में लगातार टीकाकरण के कार्य किये जा रहे हैं, जिसके फलस्वरूप अब तक 06 लाख 25 हजार 318 लोगों को प्रथम डोज का टीका तथा 06 लाख 19 हजार 77 लोगों को द्वितीय डोज का टीका लगाया जा चुका है। अंतागढ़ विकासखण्ड में 70 हजार 446 व्यक्तियों को प्रथम डोज एवं 68 हजार 664 व्यक्तियों को द्वितीय डोज तथा 46 हजार 983 लोगों को प्रिकॉसन डोज का टीका लगाया गया है। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर विकासखण्ड में 82 हजार 393 व्यक्तियों को प्रथम डोज, 82 हजार 501 व्यक्तियों को द्वितीय डोज एवं 68 हजार 260 व्यक्तियों को प्रिकॉसन डोज, चारामा विकासखण्ड में 93 हजार 506 लोगों को प्रथम डोज, 91 हजार 978 व्यक्तियों को द्वितीय डोज तथा 73 हजार 480 लोगों को प्रिकॉसन डोज, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड में 54 हजार 283 व्यक्तियों को प्रथम डोज, 57 हजार 916 लोगों को द्वितीय डोज एवं 46 हजार 140 व्यक्तियों को प्रिकॉसन डोज, कांकेर विकासखण्ड में 01 लाख 04 हजार 389 व्यक्तियों को प्रथम डोज, 01 लाख 05 हजार 401 व्यक्तियों को द्वितीय डोज एवं 72 हजार 374 लोगों को प्रिकॉसन डोज, कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में 01 लाख 30 हजार 308 व्यक्तियों को प्रथम डोज, 01 लाख 22 हजार 270 व्यक्तियों को द्वितीय डोज एवं 77 हजार 766 व्यक्तियों को प्रिकॉसन डोज तथा नरहरपुर विकासखण्ड में 89 हजार 993 लोगों को प्रथम डोज, 90 हजार 347 लोगों को द्वितीय डोज और 75 हजार 290 लोगों को प्रिकॉसन डोज का टीका लगाया जा चुका है तथा टीकाकरण कार्य लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने टीकाकरण के लिए शेष बचे व्यक्तियों का भी अभियान चलाकर टीकाकरण करने हेतु सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ को निर्देशित किया है।
राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य करेंगे टीकाकरण हेतु प्रेरित
राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा जिले के दुर्गम एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जायेगा। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी को इस संबंध में निर्देशित करते हुए कहा कि कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के दुर्गम क्षेत्रों में ग्रामीणों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के माध्यम से जन जागरूकता का कार्य किया जावे। विद्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भी युवा मितान क्लब के सदस्यों का सहयोग लेने के लिए निर्देशित किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story