CG-DPR

ज्वाला स्वयं सहायता समूह ने अंडा बेचकर कमाये 175000

jantaserishta.com
13 Jun 2023 2:33 AM GMT
ज्वाला स्वयं सहायता समूह ने अंडा बेचकर कमाये 175000
x
सूरजपुर: कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम के निर्देशन एवं उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें सूरजपुर के डॉ. नरेन्द्र सिंह एवं एनजीजीबी नोडल अधिकारी डॉ. नृपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में तथा डॉ. विवेक प्रसाद गुप्ता के तकनीकी देखरेख में बसदेई गौठान में महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा केज सिस्टम में लेयर पालन माह फरवरी 2023 से प्रारंभ किया गया जिसमें डॉ. विवेक प्रसाद गुप्ता के लगातार निगरानी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण के कारण बसदेई गौठान में स्वयं सहायता समूह द्वारा अभी तक 43620 अंडो का उत्पादन कर 175000 रूपये का आय अर्जित किया गया है। अब बसदेई गौठान की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नये तकनीकी से लेयर मुर्गी पालन करना सीख गई है। इस तरह से समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर अण्डा बिक्री से अच्छा आय कमा रही है।
Next Story