CG-DPR

जॉर्डन के नए प्रधानमंत्री और कैबिनेट ने ली शपथ

jantaserishta.com
19 Sept 2024 8:27 AM IST
जॉर्डन के नए प्रधानमंत्री और कैबिनेट ने ली शपथ
x
अम्मान: जॉर्डन के नए प्रधानमंत्री जाफर हसन और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने बुधवार को किंग अब्दुल्ला द्वितीय के समक्ष शपथ ली।
हसन ने पहले राजा के कार्यालय के निदेशक, आर्थिक मामलों के उप प्रधानमंत्री और योजना व अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री के रूप में कार्य किया है।
उन्हें 20वें संसदीय चुनाव के बाद रविवार को पूर्व प्रधान मंत्री बिशेर खसावनेह और उनकी सरकार के इस्तीफे के बाद कैबिनेट गठ‍ित करने का काम सौंपा गया था।
समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नई सरकार में पांच महिला मंत्री शामिल हैं और नौ लोग पहली बार मंत्री पद संभाल रहे हैं।
इस नई सरकार में अयमान सफ़ादी को उप प्रधानमंत्री और विदेशी मामलों और प्रवासियों के मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। सालेह खरबशेह को ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्री के रूप में, अब्दुलहकीम अल-शिबली को वित्त मंत्री के रूप में, मोहम्मद अल-मोमानी को सरकारी संचार मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। योजना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री के रूप में ज़ीना टौकन, जल और सिंचाई मंत्री के रूप में राएद अबू सऊद और निवेश मंत्री के रूप में मोथन्ना ग़रीबेह को नियुक्त किया गया है।
रविवार को हसन को प्रधानमंत्री नियुक्त करते हुए एक पत्र में राजा ने नई सरकार को फिलिस्तीनियों का समर्थन करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सभी प्रयास करने का निर्देश दिया।
राजा ने यह भी कहा कि सरकार को लोकतंत्र की नींव और इसकी अवधारणाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिनिधि सभा के साथ काम करना चाहिए और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के सामने आर्थिक स्थिरता बनाए रखने और ऋण को नियंत्रित करने के लिए राज्य की विवेकपूर्ण वित्तीय नीतियों को जारी रखने के महत्व पर प्रकाश डाला।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story