- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- संयुक्त संचालक लोक...
CG-DPR
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा को शिकायत का सूक्ष्म परीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने किया गया है निर्देशित
jantaserishta.com
4 Sept 2022 9:47 AM IST

x
जशपुरनगर: जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग के 25 संकुलों में आए पैसों के गबन के सम्बंध में मिली शिकायत का राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा राज्य परियोजना द्वारा संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा संभाग अम्बिकापुर को उक्त शिकायत का सूक्ष्म परीक्षण कर प्रतिवेदन स्पष्ट अभिमत के साथ प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा संभाग अम्बिकापुर के द्वारा शिकायत का जांच पूर्ण कर ली गई है। जिसका संयुक्त संचालक के द्वारा जल्द से जल्द जांच प्रतिवेदन प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय छत्तीसगढ़ रायपुर को प्रस्तुत किया जाएगा। इस संबंध में राज्य परियोजना के निर्देशानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





