CG-DPR

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिंदल ने चालू किया काम

jantaserishta.com
27 Feb 2023 8:05 AM IST
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिंदल ने चालू किया काम
x
रायगढ़: रायगढ़ के चक्रधर नगर चौक में स्थित शहर के प्रमुख सैरगाह कमला नेहरू पार्क की सूरत अब बदलने लगी है। दीवारों पर नया रंग हो रहा है। पाथवे की साफ -सफाई और टूट-फूट की मरम्मत शुरू हो गई है। जल्द ही इस पार्क की नई तस्वीर लोगों के सामने होगी। दरअसल कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश के बाद जिंदल प्रबंधन ने कमला नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि कमला नेहरू पार्क में रोजाना काफी तादात में शहरवासी सुबह और शाम की सैर,कसरत और योगाभ्यास के लिए पहुंचते हैं। बच्चे भी यहां बड़ी संख्या में खेलने के लिए आते हैं। इतवार को यह पार्क पूरे दिन गुलजार रहता है। ऐसे में यहां लोगों की सुविधा के लिए तमाम जरूरी सुविधाओं के साथ एक साफ-सुथरा परिसर हो इस उद्देश्य से कलेक्टर श्री सिन्हा ने पहल करते हुए जिंदल उद्योग प्रबंधन को पार्क के मरम्मत के लिए निर्देशित किया है। जिसके पश्चात यहां काम शुरू कर दिया गया है। जिससे अब पार्क नए रूप में दिखना शुरू हो रहा है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में पदस्थापना के साथ एक ओर जहां प्रशासनिक कसावट के लिए निरंतर विभागों की समीक्षा कर कार्यों को बेहतर करने अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जिले में अधोसंरचनात्मक विकास को भी लगातार गति दे रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story