- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- झुमका जल महोत्सव 2023:...
CG-DPR
झुमका जल महोत्सव 2023: बॉलीवुड सिंगर विनोद राठौड़ के मैं हूं खलनायक गाते ही झूम उठे लोग
jantaserishta.com
19 Jan 2023 9:22 AM IST

x
कोरिया: झुमका जल महोत्सव के प्रथम आयोजन पर बीते दिन देर शाम तक हजारों की भीड़ महोत्सव में शामिल रही और बेहतरीन प्रस्तुतियों का लोगों ने लुत्फ उठाया। छत्तीसगढ़ी कलाकार सुनील मानिकपुरी के भजन एवं सरगुजीहा गीतों की प्रस्तुति ने ऐसा समां बांधा कि हर कोई थिरक उठा। इसके बाद छत्तीसगढ़ी स्टार अनुज शर्मा के शानदार छत्तीसगढ़ी गीतों पर प्रस्तुति हुई। अनुज शर्मा ने घेरी बेरी, मया होगे रे़, जैसे गीतों पर अपने आवाज का जादू बिखेरा। इसके बाद बारी आई, बॉलीवुड के मशहूर सिंगर विनोद राठौड़ की। उनके मैं हूं खलनायक गाते ही लोग झूम उठे। झुमका जल महोत्सव के बेहद खूबसूरत पेशकश के बीच जब लेजर शो और आतिशबाजी शुरू हुई तो लोग देखते ही रह गए। लगभग 15 मिनट तक चले लेजर शो में कोरिया जिले के पर्यटन, संस्कृति और शासकीय योजनाओं की प्रगति का दृश्य देखा गया। इसके साथ ही भगवान शंकर के तांडव नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन भी लेजर शो के जरिए किया गया। इसके बाद भव्य आतिशबाजी शुरू हुई। झुमका महोत्सव कार्यक्रम के पहले दिन देर शाम तक ठंड में हजारों की संख्या में मौजूद रहकर महोत्सव का आनंद लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





