CG-DPR

स्वच्छाग्रही एवं निगरानी समिति के सदस्यों को विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर किया गया पुरस्कृत

jantaserishta.com
20 Nov 2022 10:26 AM IST
स्वच्छाग्रही एवं निगरानी समिति के सदस्यों को विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर किया गया पुरस्कृत
x
जशपुरनगर: USAID& निष्ठा कार्यक्रम के अन्तर्गत जपाइगो, समर्थन, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संयुक्त कलेक्टर श्री रामप्रकाश चौहान उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शौचालय निर्माण के साथ ही उपयोग एवं व्यवहार परिवर्तन पर ज्यादा चर्चा कर लोगों को जागरूकता लाने की बात कही।
कार्यशाला के अध्यक्ष विनोद मिश्रा, एसडीओ, पीएचई द्वारा कहा गया है कि पानी की गुणवत्ता बरकरार रखने के लिये मानव के मल का सही निपटान जरूरी है तथा उन्होंने जल गुणवत्ता निगरानी पर जोर दिया। इनके द्वारा USAID& निष्ठा कार्यक्रम के अन्तर्गत जपाइगो व समर्थन द्वारा किये गये कार्यों को सराहा गया। कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधि, स्वच्छाग्रही, आईएसए, जय हो स्वयं सेवक, एसबीएम टीम, एनजीओ आदि विभाग के 180 से अधिक सहभागी शामिल हुये। कार्यशाला में 'स्वस्थ स्वच्छता व्यवहार परिवर्तन' कार्यक्रम की सीख एवं आगामी कार्यों को प्रस्तुत किया गया। तथा इस सीख के आधार पर जिले में शौचालय रेट्रोफिटिंग, जल गुणवत्ता निगरानी, SLWM वृद्धि के लिये सघन कार्य करने पर सहमति हुई जिनको आगामी जीपीडीपी कार्य योजना में शामिल किया जायेगा। कार्यशाला में कार्यक्रम का प्रशिक्षण मैनुअल व पोस्टर का विमोचन किया गया तथा उत्कृष्ट स्वच्छाग्रही एवं निगरानी समिति के सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि तौर पर उपस्थित प्रतीक्षा पाल, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी द्वारा USAID& निष्ठा कार्यक्रम के प्रयासों को साझा किया तथा अन्तर्विभागीय एवं अभिसरण पर जोर दिया गया। विशेष अतिथि के तौर पर राणा प्रताप सिंह, लोकपाल (मनरेगा), जिला पंचायत, जशपुर उपस्थित थे।
इस कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा जिला समन्वयक मदन प्रेमी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यशाला का संचालन श्री उमाशंकर पाण्डेय, समर्थन प्रतिनिधि द्वारा संचालन किया गया। इस कार्यशाला के आयोजन में देविदास, सुषमा कुजर, श्वेता पाण्डेय, प्रीति साहू, प्रवित्रा प्रधान, दीपक साहु, मो. यासिर हसन की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story