CG-DPR
जशपुरनगर: जिले के 35 धान उपार्जन केन्द्रों में लगभग 38 हजार पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जाएगी
jantaserishta.com
15 Nov 2022 9:41 AM IST

x
जशपुरनगर: जिले के किसान उत्साह के धान खरीदी केन्द्रों में धान विक्रय करने जा रहे हैं। किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए खरीदी केंद्र में छाया, पानी, शौचालय सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराया गया है। टोकन के लिए भी ऑनलाईन सुविधा दी गई है। ताकि दूरस्थ अंचल के किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए।
विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले के 24 समितियों के माध्यम से 35 धान उपार्जन केंद्र में 38378 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जा रही है। पंजीकृत किसानों का रकबा 71442.44 हेक्टर है। विपणन अधिकारी ने बताया कि अब तक 176 किसानों ने धान बेचे हैं जिनका रकबा 330.23 हेक्टर है। किसानों से अब तक कुल 742.48 मीट्रिक टन धान खरीदी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 1752 मैट्रिक टन डीओ के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसके ऐवज में 440 मीट्रिक टन का डीओ जारी किया गया है। वर्तमान में 188 मैट्रिक टन धान उठाव किया जा चुका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





