- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जशपुरनगर: बगीचा,...
CG-DPR
जशपुरनगर: बगीचा, कांसाबेल एवं केनाडांड़ गौठान में किसानों ने किया पैरादान
jantaserishta.com
6 Dec 2022 9:05 AM IST

x
जशपुरनगर: जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी गौठानों में किसानों एवं ग्रामीण पशुपालकों के मवेशियों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इस हेतु प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर गौठान में पैरादान संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही किसानों को पैरादान करने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।
जिले के सभी विकासखण्डो के किसानों द्वारा उत्साह के साथ पैरादान किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बगीचा विकासखण्ड के बगीचा गौठान और कांसाबेल विकासखण्ड के केनाडांड़ व कांसाबेल गौठान में किसानों द्वारा पैरादान किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के किसानों से अधिक से अधिक मात्रा में गौठान हेतु पैरादान करने का आग्रह किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





