CG-DPR

जांजगीर-चांपा: कलेक्टर ने बलौदा विकासखंड के सुदूर क्षेत्र के धान उपार्जन केंद्र खैजा और खिसोरा का किया निरीक्षण

jantaserishta.com
8 Dec 2022 9:31 AM IST
जांजगीर-चांपा: कलेक्टर ने बलौदा विकासखंड के सुदूर क्षेत्र के धान उपार्जन केंद्र खैजा और खिसोरा का किया निरीक्षण
x
जांजगीर-चांपा: कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बलौदा विकासखंड के सुदूर क्षेत्र के धान उपार्जन केंद्र खैजा और खिसोरा का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अपनी प्रत्यक्ष उपस्थित में ही खैजा और खिसोरा धान खरीदी केन्द्रों के अलग-अलग जगहों पर रखे हुए धान के बोरे को निकलवाकर धान की मात्रा, गुणवत्ता, किस्म, नमी की मात्रा आदि का जांच कराते हुए खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने धान खरीदी केंद्र खैजा में खड़े ट्रक में लोडेड धान को उतरवाकर धान की मात्रा और किस्म का जांच कराया। जांच के दौरान ट्रक में मोटा धान के बदले अधिकांश बोरो में सरना धान पाया गया। इसके साथ ही उपार्जन केन्द्र खैजा में गत दिवस में खरीदे गए धान बिना सीले और बिना स्टाकिंग किए अव्यवस्थित रखा हुआ पाया गया तथा रैन्डम तौल करने पर कई बोरो में मानक वजन से कम वजन पाया गया। कलेक्टर ने जांच के दौरान उपार्जन केन्द्र खैजा में धान खरीदी कार्य में अनियमितता पाये जाने पर उपार्जन केन्द्र प्रभारी सह प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाते हुए धान खरीदी केन्द्र प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटाने तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में धान के बारिश से बचाव के लिए केप कवर की व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में टोकन कटाने वाले किसानों की सूची का निरीक्षण करते हुए किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखकर व्यवस्थित धान खरीदी कार्य करने कहा। कलेक्टर ने आगामी समय मे धान खरीदी कार्य बढ़ने पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखते हुए समय पर धान का उठाव भी कराये जाने कहा। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित एसडीएम और तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारियों को धान खरीदी कार्य का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डी.आर.सी.एस श्री उमेश गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती ममता यादव, तहसीलदार सुश्री गरिमा मनहर, सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल श्री अश्विनी पांडेय, प्रभारी खाद्य अधिकारी श्री कौशल किशोर साहू, जिला विपणन अधिकारी श्री सुनील सिंह राजपूत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story