CG-DPR

जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के निर्देश पर 10 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी

jantaserishta.com
28 Oct 2022 11:25 AM IST
जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के निर्देश पर 10 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी
x
जांजगीर-चांपा: कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार मतदाताओं के मतदाता परिचय पत्र को आधार से लिंक करने हेतु विधानसभा 33 अकलतरा अंतर्गत कार्यरत बी.एल.ओ. को निर्देशित के बावजूद भी बी.एल.ओ. द्वारा 50 प्रतिशत से भी कम कार्य किये जाने पर छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत 10 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
एसडीएम (राजस्व) एवं निर्वा. रजि. अधिकारी अकलतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री मोचन सिंह राज, बी.एल.ओ. भाग संख्या 155, अकलतरा 3, मो. आदम कुरैशी, बी.एल.ओ. भाग संख्या 161 अकलतरा 9, श्री अमित कुमार धीवर, बी.एल.ओ. भाग संख्या 162 अकलतरा 10, श्री राजेन्द्र कुमार कश्यप, बी.एल.ओ. भाग संख्या 163, अकलतरा - 11, श्री कृष्णपाल सिंह, बी.एल.ओ. भाग संख्या 172 कल्याणपुर , श्री दिनेश कुमार राज बी.एल.ओ. भाग संख्या 196 अमोरा, श्री गणेश निर्मलकर, बी.एल.ओ. भाग संख्या 197 आरसमेटा, श्री सच्चिदानंद कश्यप, बी.एल.ओ. भाग संख्या 199 सोनसरी, श्री अमित कुमार माथुर, बी.एल.ओ. भाग संख्या 200 सोनसरी -2 और श्री रामशरण सिंगसर्वा, बी.एल.ओ. भाग संख्या 212 पकरिया को 50 प्रतिशत से भी कम कार्य किये जाने पर छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story