- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जांजगीर-चांपा: आकस्मिक...
CG-DPR
जांजगीर-चांपा: आकस्मिक मृत्यु के 07 प्रकरणों में 28 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
jantaserishta.com
30 Nov 2022 10:10 AM IST

x
जांजगीर-चांपा: कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 07 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 28 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जिले की तहसील बम्हनीडीह के ग्राम भदरा निवारी राजनंदनी केंवट की आकशिय बिजली (गाज) गिरने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री सैनाथ केंवट, तहसील चांपा के ग्राम बालपुर निवासी श्रीमती सरिता मन्नेवार की अग्निदुर्घटना से मृत्यु होने पर उनके पति श्री मनमोहन मन्नेवार, तहसील अकलतरा के ग्राम किरारी निवासी श्याम कुमारी की आकशिय बिजली (गाज) गिरने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री जगदीश कुमार, तहसील पामगढ़ के ग्राम पेण्ड्री (बारगांव) निवासी श्रीमती ललिता की अग्निदुर्घटना से मृत्यु होने पर उनके पति श्री रूपेश कुमार लहरे, ग्राम लोहर्सी के श्री कृष्ण कुमार की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि श्रीमती गायत्री साहू, ग्राम नवागांव (तनौद) के श्री फिरसिंह पटले की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि श्रीमती कृष्णा बाई पटेल और ग्राम बारगांव के श्री विजय तिवारी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि श्रीमती ममता तिवारी को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





