CG-DPR

जांजगीर-चांपा: किसानों को न हो परेशानी, समय पर चिकित्सक पहुंचे अस्पतालः तारन प्रकाश सिन्हा

jantaserishta.com
8 Oct 2022 9:01 AM IST
जांजगीर-चांपा: किसानों को न हो परेशानी, समय पर चिकित्सक पहुंचे अस्पतालः तारन प्रकाश सिन्हा
x
जांजगीर-चांपा: कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने नवागढ़ विकासखंड के ग्राम सिवनी में उपार्जन केन्द्र, अस्पताल और आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम सिवनी में धान उपार्जन केन्द्र स्थल पर साफ-सफाई के निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में 1 नवंबर से धान खरीदी होना है, इसलिए यहां आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर लिया जाए। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित एसडीएम और तहसीलदार को निर्देशित किया कि धान खरीदी स्थल पर आने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बारिश आदि की स्थिति में धान को भीगने से बचाने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चबूतरे की सफाई के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सिवनी में स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां ओपीडी और आईपीडी की जानकारी ली तथा समय पर डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ को उपस्थित होने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र को बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि यहां आने वाले मरीजों को उपचार के साथ स्वच्छ वातावरण मिले, इसके लिए यहां रंगाई-पुताई एवं साफ-सफाई का कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कल से कार्य प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम सिवनी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान और आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना अधिकारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गंभीर कुपोषित बच्चों को विशेष ध्यान देने और समय पर पोषण आहार वितरण करने के निर्देश दिए। पीडीएस संचालक से उन्होंने राशनकार्डधारियों को समय पर खाद्य सामग्रियों के वितरण की जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, तहसीलदार श्री पवन कोसमा उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story