- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जांजगीर-चांपा: 14...
CG-DPR
जांजगीर-चांपा: 14 जुलाई 2022 के पूर्व निर्मित, समस्त प्रकार के विकास के नियमितीकरण हेतु आवेदक आवेदन कर सकते है
jantaserishta.com
2 Oct 2022 9:36 AM IST

x
जांजगीर-चांपा: 14 जुलाई 2022 से छत्तीसगढ़ अनअधिकृत विकास का नियमितीकरण लागू हो चुका है। 14 जुलाई 2022 से दिनांक 14 जुलाई, 2023 तक छत्तीसगढ़ में अनअधिकृत विकास से संबंधित आवेदन, नगरीय निकाय एवं जिले में स्थित नगर तथा ग्राम निवेश के कार्यालयों में लिये जा रहे हैं। यहां स्पष्ट किया जाना उचित होगा कि 14 जुलाई 2022 के पूर्व निर्मित, समस्त प्रकार के विकास के नियमितीकरण हेतु आवेदक आवेदन कर सकता है। इस अधिनियम के तहत निवेश क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों में किये गये अनियमित विकास का नियमितीकरण किया जा सकेगा।
उपरोक्त अधिनियम के तहत समस्त प्रकार के विकास का नियमितीकरण किया जा सकेगा, यथा-आवासीय/ शैक्षणिक/ व्यावसायिक/गैर व्यावसायिक /औद्योगिक इत्यादि नियमितीकरण की कार्यवाही के दौरान मास्टर प्लान में चिन्हित भूमि उपयोग से भिन्न भूमि के ऊपर हुए विकास का भी नियमितीकरण किया जा सकेगा। जनहित को ध्यान में रखते हुए समस्त प्रकार के भवनों में पार्किंग की कमी का नियमितीकरण किया जा सकेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





