CG-DPR

जांजगीर-चांपा: क्वांटिफायबल डॉटा आयोग के सर्वेक्षण में भाग लेने कलेक्टर ने की अपील की

jantaserishta.com
30 Sept 2022 11:59 AM IST
जांजगीर-चांपा: क्वांटिफायबल डॉटा आयोग के सर्वेक्षण में भाग लेने कलेक्टर ने की अपील की
x
जांजगीर-चाम्पा: कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्लूएस) वर्ग के सभी लोगों से अपील की है कि वे इन वर्गों की गणना के लिए प्रदेश में क्वांटिफायबल डॉटा आयोग द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण में अवश्य भाग लें। आयोग द्वारा वेब पोर्टल सीजीक्यूडीसी डॉट इन (cgqdc.in) के माध्यम से यह सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण के लिए पंजीयन हेतु मॉप.अप राउंड के तहत पोर्टल को आखिरी बार 17 अक्टूबर तक खोला गया है। ग्राम पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत या नगर निगम के जोन कार्यालय में जाकर इसके लिए पंजीयन किया जा सकता है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने ओबीसी और ईडब्लूएस वर्ग के लोगों से अपील की है कि वे अपने और अपने परिवार की आवश्यक जानकारी क्वांटिफायबल डॉटा आयोग के पोर्टल पर जरूर दर्ज करवाएं। अब तक प्राप्त डॉटा की समीक्षा से पता चला है कि दोनों वर्गों के बहुत से लोगों ने सर्वेक्षण में भाग नहीं लिया है। ऐसे लोगों को सर्वेक्षण में भाग लेने का मौका देने के लिए 17 अक्टूबर तक पोर्टल को खोला गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story