- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जांजगीर-चांपा: पंजीकृत...
जांजगीर-चांपा: पंजीकृत मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड को आधार संख्या से लिंक करने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से की अपील

जांजगीर-चांपा: भारत निर्वाचन आयोग, नई-दिल्ली के निर्देशानुसार मतदाता सूची में प्रविष्टियों को प्रमाणित कर त्रुटिरहित बनाने के लिए पंजीकृत मतदाताओं से संपर्क कर वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने की कार्यवाही का कार्य दिनांक 01-08-2022 से ऑनलाईन(Voter Helpline App, NVSP-मतदाताओं के लिए तथा GARUDA -बी.एल.ओ. के लिए) एवं ऑफलाईन(प्रपत्र-6ख) दोनों माध्यम से किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देष्य मतदाताओं की पहचान स्थापित करना और एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में एक ही व्यक्ति के नाम के पंजीकरण अथवा एक से अधिक बार उसी निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकरण की पहचान करना है ताकि भविष्य में मतदाताओं को बेहतर चुनावी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





