- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कोसाबन्दर में जल जीवन...
CG-DPR
कोसाबन्दर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल सभा का आयोजन
jantaserishta.com
24 Sept 2022 10:48 AM IST

x
DEMO PIC
सुकमा: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सुकमा द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल सभा का आयोजन ग्राम पंचायत झापरा के आश्रित ग्राम कोसाबन्दर में किया गया। जल सभा में जल जीवन मिशन के महत्व, रखरखाव, जल संरक्षण, सोखता गड्ढा आदि के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। साथ ही एफटीके किट के माध्यम से जल की गुणवत्ता जांच करने की विधि के बारे में बताया गया।
जल सभा में ग्रामीण जन सहित छात्र-छात्राएं, शिक्षक और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड के उप अभियंता आर.एल. मंडावी एवं यूनिसेफ के केसरी नंदन साहू, जल जीवन मिशन से जुड़े संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





