- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जगदलपुर: राज्यपाल का...

x
जगदलपुर: राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके अपने चार दिवसीय बस्तर प्रवास के लिए जगदलपुर पहुंचने पर स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत किया गया।
एयरपोर्ट में कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, प्रभारी आईजी श्री ओपी पाल, शहीद महेन्द्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा सहित अन्य अधिकारियों ने राज्यपाल सुश्री उइके का आत्मीय स्वागत किया।
राज्यपाल के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 22 सितम्बर को धरमपुरा स्थित सैनिक कल्याण बोर्ड के कार्यक्रम और संध्या काल में मोतीपारा स्थित महावीर भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। 23 सितम्बर को राज्यपाल कोंडागांव जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। 24 सितम्बर को जगदलपुर से नियमित विमान सेवा से रायपुर के लिए रवाना होंगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





