- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- लेयर 1 के गांव में...
CG-DPR
लेयर 1 के गांव में पट्टा प्रदान करने के लिए केबिनेट में प्रस्ताव भेजे जाने का हुआ निर्णय
jantaserishta.com
19 Jan 2023 8:51 AM IST

x
रायपुर: नवा रायपुर के किसानों के विभिन्न मुद्दों के निराकरण के लिए बनी मंत्रिमंडल उप समिति की बैठक कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित हुई। इसमें सदस्य के रूप में आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, विधायक श्री धनेन्द्र साहू उपस्थित थे। बैठक में नवा रायपुर के किसानों की समस्याओं के समाधान पर सकारात्मक रूप से चर्चा हुई। इस बैठक में लेयर 1 के गांव में वास्तविक कब्जे के आधार पर पट्टा प्रदान करने के लिए प्रस्ताव केबिनेट की बैठक में भेजने का निर्णय हुआ। इसी तरह लेयर 2 के गांव में शासकीय भूमि पर काबिज कब्जाधारियों को आबादी पट्टा जिला प्रशासन द्वारा प्रदान किए जाने पर सहमति बनी। मंत्रिमंडल की उप समिति की इस बैठक में ग्राम राखी में ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित भूमि को ग्राम राखी के निवासियों को बाड़ी इत्यादि कार्यो के लिए प्रदान करने का निर्णय हुआ। बैठक में नवा रायपुर के किसान और नवा रायपुर विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती किरण कौशल तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
TagsRavindra Choubey
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





