- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- सभी कलेक्टरों को...
CG-DPR
सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर कोरोना से बचाव के दूसरे टीके के साथ ही प्रिकॉशन डोज भी लगाने कहा
jantaserishta.com
23 Sept 2022 9:43 AM IST

x
रायपुर: स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर प्रदेश में जो लोग कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक और प्रिकॉशन डोज लेने से रह गए हैं, उन्हें जल्द ये टीके लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश में कोविड-19 महामारी के दौरान संक्रमण से बचाव तथा उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए परिपत्र में कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण एक प्रभावी माध्यम है। कोविड संक्रमण के विरूद्ध प्रतिरक्षा विकसित करने के लिए प्रथम एवं द्वितीय डोज़ के साथ ही प्रिकॉशन डोज़ भी लगवाया जाना अति आवश्यक है।
श्री प्रसन्ना ने कलेक्टरों को लिखे पत्र में बताया है कि 18 वर्ष व अधिक आयु वर्ग के सभी लाभार्थियों को 15 जुलाई 2022 से शासकीय कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों में निःशुल्क प्रिकॉशन डोज़ लगाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत यह अभियान 30 सितम्बर 2022 तक चलाया जायेगा। उन्होंने कलेक्टरों को कोविड-19 टीकाकरण की नियमित समीक्षा कर अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि लोगों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश में अब तक (20 सितम्बर तक) चार करोड़ 93 लाख 646 टीके लगाए गए हैं। इनमें से दो करोड़ 24 लाख 25 हजार 673 टीके पहली डोज के रूप में, दो करोड़ एक लाख 86 हजार 988 टीके दूसरी डोज तथा 66 लाख 87 हजार 985 टीके प्रिकॉशन डोज के तौर पर लगाए जा चुके हैं।
TagsPrecaution Dose
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





