- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- सिंचाई विभाग के...
CG-DPR
सिंचाई विभाग के अधिकारियो ने किया मांडाभर्री के टेमरागुड़ा एवं बांसपानी नाला का निरीक्षण
jantaserishta.com
10 Sept 2022 5:05 PM IST

x
उत्तर बस्तर कांकेर: नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम मांडाभर्री में पहाड़ी के पास टेमरागुड़ा नाला एवं बांसपानी नाला के संगम में लघु सिंचाई जलाषय निर्माण हेतु ग्रामीणों के सुझाव पर जल संसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा गत दिवस स्थल निरीक्षण किया गया, जिसे जलाषल निर्माण के लिए उपयुक्त पाया गया है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि योजना का प्रारंभिक सर्वेक्षण पष्चात उपयुक्त पाये जाने पर आगामी कार्ययोजना में षामिल किये जाने हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा जायेगा। निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम के निकट पहाड़ी से आने वाला नाला में वर्षाकाल में अतिवृष्टि के कारण बाढ़ की स्थिति निर्मित हो जाती है फलस्वरूप नाला का रेत खेतों में पहुंच जाता है, जिससे फसल को क्षति होती रहती है। टेमरागुड़ा नाला एवं बांसपानी नाला के संगम में लघु सिंचाई जलाषय का निर्माण होने से लगभग 150 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई हो सकेगा, जिससे वर्षाकाल में बाढ़ के समय फसल को भी बचाया जा सकेगा। योजना के निर्माण से सिंचाई के साथ-साथ भू-जल संवर्धन में वृद्धि होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





