CG-DPR

अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: शाल एवं श्रीफल से किया गया वृद्धजनों का सम्मान

jantaserishta.com
2 Oct 2022 10:34 AM IST
अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: शाल एवं श्रीफल से किया गया वृद्धजनों का सम्मान
x
उत्तर बस्तर कांकेर: जिला मुख्यालय कांकेर के गोड़वाना भवन भीरावाही में अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्री बिरेश ठाकुर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री हेमनारायण गजबल्ला एवं नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्रीमती सरोज जितेन्द्र ठाकुर और श्री बन्नूराम शोरी तथा राजेश सिन्हा द्वारा वृद्धजनों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।
वृद्धजन दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्री बिरेश ठाकुर ने कहा कि वृद्धजन अनुभव के खान होते है। उन्हें जीवनभर का अनुभव होता है। युवा पीढ़ी वृद्धजनों के अनुभव से सीख ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमे हमेशा वृद्धजनों का सम्मान करना चाहिये। वृद्धजनों का वृद्धाआश्रम में आश्रय लेने पर विवश होने पर दुःख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जिस मॉ-बाप ने हमे जन्म दिया, उन्हे वृद्धा आश्रम में रहना पड़े यह उचित नहीं है। हमे अपने मॉ-बाप का सम्मान करना चाहिए, ताकि उनका आर्शीवाद हमेशा बना रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री हेमनारायण गजबल्ला एवं नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्रीमती सरोज जितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि युवा पीढ़ी वृद्धजनों का सम्मान करे और उनके अनुभवों का लाभ ले। इस अवसर पर एसडीएम कांकेर श्री धनंजय नेताम तथा समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्रीमती सिनीवाली गोयल सहित वृद्धजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story