- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन...
CG-DPR
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: बुजुर्गों को ज्यादा संवेदनशील व्यवहार की जरूरत: मंत्री अनिला भेंड़िया
jantaserishta.com
1 Oct 2022 9:21 AM IST

x
रायपुर: समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने एक अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सभी बुजुर्गों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बुजुर्गों के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा है कि बुजुर्ग परिवार के साथ ही समाज के सम्मानीय सदस्य होते हैं। बुजुर्गों के प्रति अधिक संवेदनशीलता से व्यवहार किये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति जन सामान्य में चेतना विकसित करने के लिए प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है। श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन के लिए और स्नेह का वातावरण देना हर नागरिक का कर्तव्य है। जन-जन में बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील-सम्मानजनक व्यवहार और सुरक्षा के भाव से ही अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सार्थक होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





