- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राजस्व मंत्री जयसिंह...
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समिति की हुई बैठक

रायपुर: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शुक्रवार को अंतर्विभागीय समिति की बैठक ली। उन्होंने भूमि आबंटन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। श्री अग्रवाल ने भूमि आबंटन के लिए प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। बैठक में रायपुर विकास प्राधिकरण को इंद्रप्रस्थ फेस-2 रायपुर आवासीय योजना अंतर्गत विभिन्न प्रकार के भवनों के निर्माण के लिए भूमि आबंटन का निर्णय लिया गया। साथ ही दक्षिण पूर्वी मध्य रेल्वे राजनांदगांव के अलावा 4 अन्य प्रकरणों पर भी चर्चा कर संबंधित प्रकरणों का निर्धारित प्रब्याजी तथा भू-भाटक तथा निर्धारित नियमों के तहत भूमि आबंटन की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में राजस्व विभाग के सचिव श्री एन. एन. एक्का, राजस्व विभाग के अवर सचिव श्री उमेश कुमार पटेल, आवास एवं पर्यावरण के अवर सचिव श्री सी तिर्की, वित्त विभाग के अवर सचिव श्री निखिल अग्रवाल और अंतर्विभागीय समिति के सदस्य उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





