- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- यातायात नियमों के तहत...
CG-DPR
यातायात नियमों के तहत स्कूल वैन, ऑटो, पिकअप एवं कमर्शियल वाहनों की सघन चेकिंग
jantaserishta.com
17 March 2023 8:46 AM IST

x
गौरेला पेंड्रा मरवाही: कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर यातायात नियमों के तहत स्कूल वैन, ऑटो, पिकअप एवं कमर्शियल वाहनों की सघन जांच की गई। यातायात नियमों के अनुरूप संचालन नहीं पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख 26 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूला गया।
जिला परिवहन अधिकारी श्री विवेक सिन्हा ने बताया कि आज पेंड्रारोड क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल के सामने, सेमरा तिराहा, मढ़ना ओवरब्रिज तथा लालपुर चौक पर चेकिंग लगाकर मोटर व्हीकल एक्ट का पालन किए बिना संचालित वाहनों एवं वाहन चालकों के ऊपर कार्यवाही करते हुए 1 लाख 26 हजार का शमन शुल्क वसूल किया गया। चेकिंग के दौरान बिना परमिट , फिटनेस , प्रदूषण प्रमाण पत्र , बिना बीमा के चल रहे ऑटो , वेन , पिकअप वाहनों पर कार्यवाही की गई। इनमें 23 ऑटो पर कार्यवाही से 94 हजार, 5 छोटी गुड्स वाहनो से 11 हजार 500 रुपए और 4 स्कूल वैन से 20 हजार 500 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि लम्बे समय से परिवहन विभाग द्वारा चेतावनी देने के बावजूद भी बिना फिटनेस, बिना परमिट के वाहन का संचालन किया जा रहा था जिस सम्बंध में मोटर वीइकल ऐक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गयी एवं इनके अलावा भी वाहन चालकों को एकत्र कर समझाइश भी दिया गया कि बैठक क्षमता से अधिक सवारी न ढोये, वाहन का बीमा फिटनेस , परमिट , प्रदूषण प्रमाण पत्र अद्यतन रखे। आज की कार्यवाही में ज़िला परिवहन अधिकारी सहित, हीरालाल ध्रुव, नगर सैनिक दुर्गेश कुमार, नगर सैनिक रामकुमार ठाकुर शामिल रहे ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





