- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- उपार्जित धान के उठाव...

x
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने धान खरीदी केन्द्र कौड़ीमार एवं बरदर का औचक निरीक्षण कर वहां धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने इस मौके पर धान बेचने आए किसानों से चर्चा की और वहां क्रय धान की तौलाई कराकर वजन की मात्रा भी देखी। कलेक्टर ने किसानों से धान की तौलाई, भुगतान की स्थिति और सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद खाद्य विभाग के अधिकारियों को समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान से उठाव में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। बरदर केन्द्र में धान बेचने आए किसानों ने गांव के समीप धान की खरीदी की व्यवस्था होने पर प्रसन्नता जताई।
धान उपार्जन केन्द्र बरदर में अब तक 2752 क्विंटल धान क्रय किया गया है। खड़गवां तहसील अंतर्गत स्थित उपार्जन केन्द्रों में 22 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई है, जिसमें से 13 हजार 602 क्विंटल धान का उठाव मिलर्स द्वारा कर लिया गया है। गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कुल 23 केन्द्र बनाए गए हैं। जिले में अब तक 71,436 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है, जिसमें से 37560 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। कलेक्टर ने शेष धान का तेजी से उठाव सुनिश्चित कराने तथा कस्टम मिलिंग का चावल स्टेट वेयर हाउस गोदाम में जमा कराने की निर्देश अधिकारियों को दिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





